सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारा धक्का, मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर-सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया और इस घटना में महिला की मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की बताई जाती है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के अकोढी मेला ले समीप सड़क क्रास रही एक वृद्ध महिला अकोढी मेला गांव निवासी शिव बिंद की 60 वर्षीय पत्नी पूर्णमासी देवी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया और इस घटना में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास रहे लोगों के पर पहुंचे और घायल महिला को पुलिस की मदद से इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

जिसके बाद पुलिस कागजी कार्रवाई करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि महिला बुधवार की देर शाम खेत से गेहू का बाल चुन कर घर आ रही थी। इसी दौरान गांव के समीप ही सड़क को क्रास कर रही थी । तभी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया और इस घटना में महिला की मौत हो गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article