खेलने के दौरान डूबने से एक ढाई साल के मासूम की मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK :मानपुर थाना इलाके में खेलने के दौरान डूबने से एक ढाई साल के मासूम की मौत हो गई । मृतक की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के बनवारा गांव निवासी नीतीश पासवान के ढाई वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। मृतक के मामा बबलू पासवान ने बताया कि पति से अनबन होने के कारण कई साल उनकी बहन रीना देवी मायके में ही रह रही है ।

शनिवार को बालक घर के समीप खेल रहा था इसी दौरान वह खेलते खेलते पास के पोखर में चला गया और गहरे पानी डूब गया । काफी देर बाद जब उसका कुछ आता पता नहीं चला तो पर्सन खोजबीन करने लगे इसी दौरान पोखर में उसका शव दिखाई दिया। जिसके बाद उसे बाहर निकाला ।मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पोखर में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article