मुजफ्फरपुर में किशोर को बंधक बनाकर पीटा, थूक चटवाई – वीडियो वायरल, एक्शन में पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -मुजफ्फरपुर,जिले के मोतीपुर थाना के नरियार इलाके में किशोर को एक कमरे में बंधक बनाकर पिटाई और थूक चटवाने का आपत्तिजनक वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है, हालाकि वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और वीडियो में किशोर की पिटाई करते दिख रहे दो आरोपितों को चिह्नित किया है। इनमें से एक आरोपित और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. आरोपित और पीड़ित स्कूली छात्र बताए गए हैं। वायरल वीडियो को आधार बनाकर मोतीपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

वायरल वीडियो में बंद कमरे में बोरे पर एक किशोर बैठा है। एक अन्य किशोर हाथ में बांस का करची लिए है। वह किशोर को करची और थप्पड़ से मार रहा है। इसके बाद किशोर से पांव पर थूक कर चटवाने के साथ विवादित नारे लगवा रहा है। वीडियो में एक अन्य लड़के की आवाज भी है। संभवतः वह घटना का वीडियो बना रहा है. हालाकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते है. वीडियो वायरल होने के बाद तनाव के मद्देनजर मोतीपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर कैंप कर रही है, और दोनों पक्षों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मोतीपुर थानेदार राजन कुमार पांडेय ने कहा-किशोर से मारपीट करने वाले को हिरासत में लिया गया है। आरोपित किशोर ने पुलिस को बताया है कि क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर उसने पीड़ित के साथ मारपीट की है। एक आरोपित और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है. गांव में पुलिस कैंप कर रही.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article