News PR Live
आवाज जनता की

गंगा के रौद्र रूप से सैकड़ो घर नदी में समाने की कगार पर, लोगों का हो रहा बुरा हाल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के कई घर गंगा में समा गए हैं। वहीं कई घर समाने के मुहाने पर खड़ी है। बता दें कि जो घर कटाव के मुहाने पर खड़ी है। उन घरों को लोग खुद गी हाथों से तोड़ने को मजबूर हैं। वहीं घर वाले घर के  ईंट से लेकर छड़ तक को अपने ही हाथों से उजाड़ कर कहीं दूर सड़क किनारे जीने को मजबूर हैं।

वहीं ग्रामीणों ने विभागों के उदासीनता को बताते हुए कहा कि 3 करोड़ 85 लाख की लागत से यहां पिछले माह एंटीरोजन का कार्य किया गया था। लेकिन कार्य का गुणवत्ता पूर्ण नहीं होने के कारण बहुत सारा पार्ट गंगा में समा गया है। लगातार कटाव हो रहा है। वर्तमान में चल रहे फ्लड फाइटिंग के कार्य में भी भारी अनियमितता होने की बात बताई।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं ग्रामीणों ने विभाग के कार्यों से असंतोष जताते हुए बताया कि यहां इस्तमाल हो रहे मिट्टी से भरी बोरी भी फटा हुआ डाल रहा है। जिससे कटाव रुकने के बजाय और कटाव ज्यादा हो रहा है। जबकि नियम कहता है कि बोरी में मिट्टी की जगह बालू साथ ही साथ पूरा सिलाई किया हुआ बोरी सहित 45 से 50 किलो बालू होना की बात बताई गई।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.