गंडक नदी का तेजी से बढ़ रहा है बाढ़ का पानी, हीरापाकड़ तटबंध में आई दरार, कुचायकोट, सदर प्रखंड, मांझा, बरौली सहित छह प्रखंडों में जारी किया हाई अलर्ट

Sanjeev Shrivastava

कुमार धनंजय

गोपालगंजः लगातार बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर बह रहा है। वहीं गोपालगंज के हीरापाकड़ तटबंध के छरकी में दरार आ गया है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने कुचायकोट, सदर प्रखंड, मांझा, बरौली सहित छह प्रखंडों में जारी किया हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोग अपना घर खाली कर जाने लगे हैं।

तटबंध में दरार की खबर से हड़कंप

बताया गया कि बीती रात हीरापाकड़ तटबंध में दरार की बात सामने आई थी, जिसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आधी रात को डीएम अरसद आजिज और एसपी मनोज तिवारी सदर प्रखण्ड के हीरापाकड़ छरकी पर पहुच कर बांध का निरीक्षण किया और बांध के मरम्मत का काम शुरु कराया।

गांव खाली कर जा रहे लोग

गंडक नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के बाद नदी के किनारे स्थित गांवों के लोग घर खाली कर जाने लगे हैं। प्रशासन ने इन इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर रखा है।

Share This Article