गणतंत्र दिवस 2022: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने समस्त देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज भारत का 73वां गणतंत्र दिवस है। इस शुभ अवसर पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। 6 जनवरी 1950 को हमारा देश भारत गणतंत्र हुआ। 26 जनवरी को हर साल हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। आज के दिन हमारे देश को नया संविधान मिला था।

बता दें कि हमारे संविधान का निर्माण और लागू होने में 2 साल 11 महीने और  18 दिन लगे थे। तब से आज तक हम इस दिन को गणतंत्रत दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान की मसौदा समिति की अध्यक्षता की थी। देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, क्योंकि 26 नवंबर, 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था। आज देश भर में गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा।

Share This Article