गया वार्ड पार्षद राबिया खातून के बेटे प्रवेश को गोली मारकर अपराधियों ने किया घायल,मगन मेडिकल में भर्ती 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -गया- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बिसार तालाब के निकट कोर्ट से घर को लौट रहे एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी। उसे दो गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए शख्स को मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल एक गोली डॉक्टरों ने निकाल दी है जबकि दूसरी फंसी पड़ी है। घायल की पहचान परवेज के रूप में हुई है। वह शाहमीर तकया का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जिसे गोली लगी है। उसका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी सिटी प्रेरणा कुमार ने बताया कि एसएसपी ने एसआईटी गठित कर दी है। पुलिस की टीम अपराधियों की शिनाख्त में जुटी है। वहीं अस्पताल में परवेज के मुहल्ले के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुँच चुके हैं।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती परवेज के भाई मुजाहिद मासूम ने बताया कि उसका छोटा भाई की कोर्ट में तारीख थी। वह कोर्ट में हाजरी देकर स्कूटी से घर को लौट रहा था। रास्ते में बिसार तालाब के पास अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। परवेज को दो गोली लगी है। एक बांह में दूसरी पजडे के पास लगी है। बांह वाली गोली निकाल दी गई है जबकि दूसरी गोली फंसी पड़ी है। अपराधी कौन थे। इस सवाल के जवाब में कहा कि वे नहीं जानते हैं। गोली मारने वाले अज्ञात थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर सिविल लाइंस की पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना स्थल की पड़ताल पुलिस की ओर से की गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article