गर्मियों की छुट्टी के बाद अब शिक्षकों को मिल गया एक और नया ऑर्डर, अब इतने घंटे करनी होगी ड्यूटी…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- केके पाठक का फिर चला डंडा, दे दिए आदेश। बता दे की शिक्षकों को अब साढ़े सात घंटे बजानी होगी स्कूलों में ड्यूटी। अब सुबह छह से दोपहर डेढ़ बजे तक होगा स्कूलों का संचालन होगा। सुबह छह से 12 बजे तक वर्ग कक्ष का संचालन होगा। वहीं दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक कमजोर बच्चाें को पढ़ाना होगा।

शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणी त्रिपाठी पत्र जारी किया है। साथ ही सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि भीषण गर्मी के मद्देनजर सरकारी स्कूलों में दो घंटे का सत्र चल रहा था। अब उसमें बदलाव किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

डीईओ ने अपने आदेश में कहा है कि जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व संस्कृत विद्यालय सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, मध्याह्न भोजन के लिए सुबह 10 बजे समय निर्धारित किया गया है।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article