बिहार में फिर लौटे बादल: 23 जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट, फसलों को भारी नुकसान!

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में हाल के दिनों में हुई भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही वर्षा से जहां आम लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं, वहीं किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए राज्य के 23 जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट घोषित किया है। विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के भीतर कई इलाकों में तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों से हथिया नक्षत्र के प्रभाव में हुई बारिश ने राज्य के कई जिलों में तबाही मचा दी। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। तेज आंधी और बारिश से किसानों की खरीफ फसलें — जैसे धान, आलू, सब्जी और मोटा अनाज — बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। खेतों में पानी भरने से पौधे सड़ने लगे हैं, जिससे कृषि नुकसान और बढ़ गया है।नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर भी बिहार पर साफ दिख रहा है। कोसी और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। सुपौल जिले के छह प्रखंडों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे करीब 5 हजार घर प्रभावित हुए हैं। मधुबनी जिले में भी एक लाख से अधिक लोग बाढ़ से परेशान हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं रक्सौल, रामगढ़वा, सुगौली, सेमरा और मोतिहारी के निचले इलाकों में नेपाल की सरिसवा नदी के उफान से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।मौसम सेवा केंद्र की रिपोर्ट बताती है कि पिछले दो दिनों में बिहार में सामान्य से 929% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जहां सामान्यत: 10 मिमी बारिश होती है, वहीं इस अवधि में औसतन 92.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। हालांकि सोमवार को बारिश थमी रही, फिर भी 24 जिलों में ठनका गिरने का खतरा बना हुआ है।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर-पूर्वी बिहार के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो लगभग 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई पर देखा जा रहा है। इसके प्रभाव से 8 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 9 अक्टूबर से मौसम साफ और शुष्क रहने के आसार हैं। इस बीच, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जिससे राज्य में गुलाबी सर्दी की शुरुआत हो चुकी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article