गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर इसाचक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर के तस्करी करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है मामले को लेकर बुधवार को सिटी एसपी राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया ।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस की ओर से छापेमारी अभियान चलाई जा रही थी इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र के बरहापुर पुल के समीप टाटा वाहन पर सवार तीन तस्कर ब्राउन शुगर लेकर जा रहे हैं। इसी दौरान छापामारी टीम में शामिल डीआईयू एवं इसाकचक पुलिस के सहयोग से तीनों से तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर, 4 मोबाइल, एक चार पहियावाहन एवं 16, 700 नगद बरामद किया है गिरफ्तार आरोपी की पहचान अक्सर अली के पुत्र शहनवाज उर्फ सन्नी खटाल, खालिक के पुत्र मोहम्मद शाहिद एवं अनु के पुत्र मोहम्मद मासिन शामिल है। इधर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करने हिरासत में भेज दिया है।।
Byte _
राज, सिटी एसपी भागलपुर

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article