गुमशूदा रोहित के पिता को मिली बेटे को जान से मारने की धमकी।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-  पटना के मनेर में पिछले छह दिनों से लापता बच्चे के पिता को अपराधियों ने धमकी दी है। दरअसल, तिवारी टोला मोहल्ले से लापता 14 वर्षीय रोहित कुमार का अब तक कोई अता-पता नहीं चल सका है। पुलिस रोहित की तालाश करने की दावा कर रही है। इसी बीच लापता रोहित के पिता रामनिवास सिंह के फोन पर दो अज्ञात अपराधियों ने गंभीर अंजाम भूगतने की धमकी दी है। जिसके बाद से पूरा परिवार दहशत में है।

बताया जाता है कि मनेर नगर परिषद के वार्ड एक स्थित तिवारी टोला मुहल्ला निवासी पूर्व सैनिक रामनिवास सिंह का 14 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार सरस्वती पूजा के दिन बुधवार को मूर्ति देखने के लिए घर से निकला था। तभी से वह लापता है। लापता रोहित के पिता रामनिवास सिंह ने मनेर थाने में एक गुमसुदगी का मामला दूसरे ही दिन दर्ज करवाया।

इधर रविवार को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। जिसमें धमकी देते हुए अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि पुलिस को सूचना दिया है। सूचना देने के बाद तुम्हारे बेटे को टुकड़े-टुकड़े कर नाले में बहा देंगे। इसके बाद पीड़ित रामनिवास भागे भागे मनेर थाने पहुंचकर पुलिस को कॉल कर धमकी देने की बातों के बारे में बताया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस दौरान थाना परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। इस मामले पीड़ित ने मनेर पुलिस को अज्ञात व्यक्ति की ओर से किए गए फोन डिटेल्स बताएं। मोबाइल में रिकॉर्ड धमकी भरा शब्द भी परिजनों ने पुलिस को सुनाया। वहीं इस मामले को सुनकर थानाध्यक्ष मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटे है। इधर लापता रोहित के परिवार वालो धमकी के बाद से सहमे हुए है।

 

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article