गोपालगंज के इस लड़के पर आया विदेशी गर्ल का दिल, फिलीपींस से स्पेशल वीजा लेकर शादी रचाने पहुंची बिहार

Patna Desk

NEWSPR DESK- विदेशी महिला से शादी रचाने वाले धीरज प्रसाद गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड के मुरार बतराहा गांव के रहने वाले हैं। दोनों लड़का-लड़की फिलिपींस में नौकरी करते है। लड़का होटल मैनेजर और लड़की मार्केटिंग डीलर है। फिलिपींस की वेलमुन डुमरा ने धीरज प्रसाद के साथ हिंदू रीति-रिवाज से 18 मई की रात में मुरार बतराहा गांव में शादी रचाई। इस शादी को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

परिजनों के मुताबिक वेलमुन डुमरा अपनी शादी के लिए स्पेशल वीजा लेकर भारत आई हैं। उनके माता-पिता को वीजा नहीं मिल पाया। इसके कारण वे शादी में शरीक नहीं हो पाए। फिलिपींस की रहने वाली लड़की ने कहा कि वहां सेल्समैन का काम करती थी, जहां पर भारतीय मूल के धीरज से मुलाकात हुई और फिर प्यार हो गया। अब शादी कर ली, दोनों साथ रहेंगे। फिलहाल धीरज प्रसाद के परिवार वाले और गांव वाले शादी से बहुत खुश हैं।

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मुरार बतराहा गांव में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दूल्हा देसी है तो दुल्हन विदेशी। गोपालगंज में यह पहली ऐसी शादी है। भारतीय परंपरा के अनुसार दुल्हन की तरह सज संवर कर शादी के मंडप में एक दूसरे के गले मे वरमाला डाली। दुल्हनियां फिलिपींस की वेलमुन डुमरा है। डुमरा को न तो हिंदी आती है न ही हिंदू धर्म के रीति-रिवाज का पता है। फिर भी अपनी प्यार के खातिर गोपालगंज के प्रेमी धीरज प्रसाद के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई।

 

Share This Article