3 दिन से लापता छात्रा का मिला शव,कोसमा पहाड़ी में बने पानी से भरे तराई में मिला शव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

गया – डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी डेल्हा के रहने वाली लक्ष्मी कुमारी का 3 दिन बाद शव कोरमा पहाड़ी के पानी भरे तराई से बरामद कर लिया गया है वह तीन दिन से लापता थी वह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी तभी वह अचानक गायब हो गई थी, वहीं मंगलवार की सुबह छात्रा का बैग और चप्पल कोसमा पहाड़ी के पास फेंका हुआ मिला था, आशंका जताई जा रही थी कि छात्रा ने इस पहाड़ की तराई में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया हो, वही चंदौती थाना की पुलिस भी जांच में जुट गई थी, वही एसडीआरएफ की टीम भी घंटो पहाड़ के गड्ढे में खोजबिन करते रही वहीं आज अहले सुबह छात्रा का शव पानी में छहलाया हुआ था, वही सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है, फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया है, पुलिस पूरे बिंदु पर मामले की जांच कर रही है बताया जाता है कि मृतका लक्ष्मी कुमारी डेल्हा में अपने चाचा के घर पर रहती थी और दसवीं क्लास की छात्रा थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article