गोपालगंज से गायब हुई पांच नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने किया पटना जंक्शन से बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गोपालगंज के माझा थाना क्षेत्र के गांव से पांच लड़कियों की गायब होने की मिलने के बाद अब पुलिस ने लड़कियों का रिस्कयू कर लिया है बता दे सभी लड़कियों का रिस्कयू पटना जंक्शन से किया गया है.  इसी के साथ लड़कियों को लेकर भागने वाली महिला भी गिरफ्तार कर ली गई है.

घटना के बारे थाना अध्यक्ष ने बताया कि मांझा थाना क्षेत्र के गांव से बीते 22 अगस्त को पांच लड़कियां अचानक से गायब हुई थी. पांचो नाबालिक थी इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गठित कर जांच में जुट गई थी.वहीं पांचो नाबालिक लड़कियों को पटना जंक्शन से बरामद कर लिया गया है. वही एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया गया है

महिला ने पांचो नाबालिक लड़कियों का ब्रेनवाश किया था . पांचो को सिवान जिला के बहरिया बुलाया था वहीं से एक बस में बैठाकर पटना ले जाया गया था. वही सभी लड़कियों का मेडिकल जांच करवाने के बाद पुलिस ने लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article