घर के बाहर महिला की पीट-पीटकर हत्या, धारदार हथियार से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के मुजफ्फपरपुर से है। जहां एक महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना कांटी थाना क्षेत्र के यशोदा मठ की है। बताया जा रहा कि महिला पर किसी तेज धारदार हथियार से वार किया गया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। अपराधी उसे छोड़ कर भाग निकले। लोगों ने देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं मामले की पुलिस को दी गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर कांटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। मृत महिला की पहचान रेखा देवी (48) के रूप में हुई है। उसके पति मंगल साह असम में रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसे भी घटना की जानकारी दे दी गयी है। बच्चों का कहना है कि उन्होंने मां की चीखने की आवाज सुनी तो वह भागे फिर देखा कि कुछ लोग मिलकर उनको मार रहे थे।

बच्चों ने शोर मचाया तो लोगों ने देखा और इलाज के लिए अस्पताल में ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को संदेह है कि मवेशी चोरी करने वाले गिरोह ने घटना को अंजाम दिया होगा। हो सकता है इसमे आसपास के लोग शामिल हों। जिसे महिला ने देखकर पहचान लिया होगा। इसी डर से उसकी हत्या कर दी गयी होगी।

Share This Article