आज के राशिफल में जाने ग्रहण का दशा और दिशा इस राशिफल वाले का होगा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- ग्रहों का जो संयोग है। ग्रहों का जो ये एक तरीके से कुयोग बन रहा है जो जनमानस के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा। किसी के लिए भी बहुत अच्छा ये योग नहीं है। मीन की तो खैर बहुत ही खराब स्थिति है। मेष की बहुत खराब स्थिति है। बहुत सारे राशियों की बहुत ही खराब स्थिति है। बहुत बचकर पार करना पड़ेगा।

मेष राशि- इस समय खोने जैसी बात। खोना ही खोना दिख रहा है। सर में कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। बच्चों से संबंधित कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम से संबंधित कोई बड़ी परेशानी हो सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में संकट है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य बहुत प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान प्रभावित है। व्यापार बहुत प्रभावित है। कानूनी पचड़ो में न पड़ें। राजनीतिक संकट की स्थिति है। काली जी की शरण में बने रहें। उन्हें प्रणाम करते रहें। हानि कटेगी।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्रा का बिल्कुल भी प्लान न करें। अपमानित होने का भय है और भाग्य पर भरोसा करके कोई रिस्क मत लीजिएगा। नुकसान संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम,व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- अत्यधिक खराब। दुर्घटना का योग है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति फिर भी ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कोई रिस्क लेने लायक नहीं है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत खराब है। एक अशुभ सा समय है। बचकर पार करें। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- शत्रु संकट पैदा कर सकते हैं। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- घरेलू सुख बाधित। गृह कलह के बड़े संकेत। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम है। कोई रिस्क न लें। बहुत तरह के लोग इस समय भीड़े हुए हैं। पार्टनरशिप में उथल-पुथल दिख रही है। व्यापार मध्यम। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। मध्यम समय का निमार्ण हो रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन हानि के संकेत हैं। कोई निवेश मत करिए। कुटुंब में बहुत तरह के लोगों के शामिल होने की वजह से रिश्ते खराब होते हुए दिख रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी को प्रणाम करें।

मीन राशि- बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य अत्यधिक प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में समीपता होने के बाद भी बहुत कलह है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। व्यापार लगभग मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें और शिवजी का जलाभिषेक करें, तो ही कुछ संभल सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article