घर मे शादी समारोह की चल रही थी तैयारी तभी तालाब में डूबकर 8 वर्षीय बच्चे की हुई मौ*त 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर:  खबर कैमूर जिले से है जहां चांद थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में परिजन शादी की तैयारी में जुटे हुए थे तभी एक 8 वर्षीय बच्चा खेलते हुए तालाब में गिर गया जिससे तालाब में डूब कर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खुशी मातम में तब्दील हो गई पूरे गांव में अशोक की लहर दौड़ गई वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना चांद पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। मृतक चांद थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी बसंत कुमार का 8 वर्षीय पुत्र राजा कुमार बताया गया । मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में बसंत कुमार की बहन की शादी की तैयारी चल रही थी तभी उनका 8 वर्षीय पुत्र राजा कुमार खेलते हुए तालाब के पास पहुंच गया जहां तालाब में गिरकर डूबने लगा आसपास के लोगों की निगाह जब तालाब की ओर पड़ी तो दौड़कर तालाब के पास पहुंचे और बच्चे को तालाब से बाहर निकाल कर आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांद पहुंचा जहां पर चिकित्सकों के द्वारा बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। इस घटना से जहां शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया वही गांव में शोक की लहर दौड़ गई परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article