शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे साइकिल सवार हलुवाई की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर: शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे साइकिल सवार हलुवाई का अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के चौबेपुर नहर के समीप साईकिल सवार व्यक्ति की रोहतास जिला के करहगर जिउत साह का 49 वर्षीय पुत्र अशोक साह की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गयी।

घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी मोहनिया पुलिस को दिया। जिसके बाद मोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक अपने गांव से बुधवार को रामगढ़ के महुअर गांव भोजन बनाने के लिए जा रहा था। जो हलुआई का कार्य कर अपने परिवार का खर्च चलाता था। इसी दौरान जैसे ही चौबेपुर नहर के समीप पहुचा तो अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया और इस घटना में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article