- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
खबर सासाराम से है जहां अगरेड थाना क्षेत्र के मोकर में उत्पाद विभाग के डॉग स्क्वायड में काम करने वाले एक कर्मी की पिटाई कर दी गई है जिसमें डॉग स्क्वॉड के कर्मी शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं उन्हें इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
बताया जाता है कि पटना जिला के नौबतपुर के रहने वाले शुभम कुमार जब मोकर स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय जा रहे थे, इस दौरान पहले से घात लगाए लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी है मारपीट का आरोप शराब कारोबारी पर लगा है घायल कर्मी ने बताया कि जब वह दफ्तर जा रहे थे इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई है।
बता दे की खोजी कुत्तों के माध्यम से शुभम शराब कारोबारियों को तलाश करते है जिस कारण माफियातंत्र उससे खुन्नस रखते है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
