घुड़दौड़ प्रतियोगिता का होगा आयोजन,बिहार के अलावे कई राज्यों के घुड़सवार लेते है हिस्सा।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

एक ओर जहां सूबे में घुड़दौड़ प्रतियोगिता विलुप्त होती जा रही है,वही बिहारशरीफ प्रखंड के ऊपरावा गांव के ग्रामीणों के द्वारा विलुप्त हो रहे घुड़दौड़ प्रतियोगिता को जीवित करने के लिए हर साल जनवरी माह में भव्य तरीके से घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार भी 28 जनवरी के दिन घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन ऊपरावा गांव के मैदान में किया जाएगा। जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव मंत्री आलोक मेहता के द्वारा फीता काटकर किया जायेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घुड़दौड़ प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता लोभी यादव ने बताया कि यह घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन इस गांव में चार सालों से किया जा रहा है। इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में नालंदा जिले के अलावे बिहार राज्य के कोने-कोने के घुड़सवार इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। इस प्रतियोगिता को लेकर अभी से ही नालंदा जिले के कोने कोने से घुड़सवारो का आना शुरू हो गया हैं और इस मैदान में अपने अपने ट्रायल को देना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ विलुप्त हो रहे घुड़दौड़ को बढ़ावा देना है। घुड़दौड़ का एक लंबा और विशिष्ट इतिहास है और प्राचीन काल से दुनिया भर की सभ्यताओं में इसका अभ्यास किया जाता रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article