महानगर की तर्ज पर अब कटिहार शहर भी होगा हाईटेक 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-महानगर की तर्ज पर अब कटिहार नगर निगम भी हाईटेक होगा। इस दिशा में पहल करते हुए कटिहार नगर निगम कार्यालय में नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान, एसडीओ अमर कुमार झा, सदर एसडीओ आलोक चंद्र चौधरी, सदर डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह, ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन एवं यातायात थाना के अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता नगर के महापौर उषा देवी अग्रवाल कर रही थी। नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त रूप से आयोजित इस बैठक में चार महत्वपूर्ण योजनाओं को अमली जामा पहनाने को लेकर ठोस निर्णय लिए गए। नगर निगम के एसडीओ अमर कुमार झा ने बताया कि इस संयुक्त बैठक में शहर को हाईटेक बनाने के लिए चार मुख्य प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article