चलते-चलते अचानक ट्रैक्टर पुल से नदी में गिरा एक की मौत

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- नालन्दा में बीती रात नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मामला बिंद थाना क्षेत्र के ताजनीपुर के समीप गोइठवा नदी का है। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के महाकार बीघा गांव निवासी स्वर्गीय राम प्रवेश महतो के (32) वर्षीय पुत्र वीरू महतो के रूप में किया गया है। मामले का खुलासा मंगलवार को हुआ।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है की वीरू महतो अपने ससुराल ट्रेक्टर लेकर खेत जुताई के लिए आया हुआ था। वह बीती शाम से ही लापता था। जिसकी खोजबीन में ससुराल के लोग लगे हुए थे। बाबजूद वीरू महतो का कहीं अता पता नहीं चल रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है।कि खेत जुताई के बाद घर लौटने के क्रम में ताजनीपुर के पहले पुल पर चढ़ने के पूर्व ही ट्रैक्टर लेकर चालक गोईठवा नदी में जा गिरा। मामले का खुलासा मंगलवार को हुआ। जब कुछ लोग नदी किनारे घूम रहे थे तो उन्हें नदी के ऊपरी सतह पर तेल दिखाई दिया।

गौर से देखने के बाद पानी के अंदर शव दिखा। इसके बाद वह शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को इसकी सूचना दी। शव ट्रेक्टर की स्टेरिंग में फंसी हुई थी। इसके बाद मौके पर जेसीबी की मदद से ट्रेक्टर और शव को नदी से बाहर निकाला गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

Share This Article