चांदनी चौक से प्रखंड परिसर वार्ड महासंघ ने 14 सूत्री मांगों को लेकर निकाला आक्रोश मार्च।

Patna Desk

 

 

मंगलवार को कैमूर जिले के मोहनिया शहर में चांदनी चौक से प्रखंड परिसर तक जिला वार्ड सदस्य महासंघ कैमूर के द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। यह आक्रोश मार्च बिहार राज्य वार्ड सदस्य महासंघ के आह्रवान पर 14 सूत्री मांगों को लेकर निकाला गया। इस दौरान महासंघ ने एक दिवसीय आक्रोश मार्च निकाल कर अपनी आवाज को बुलंद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू पासवान व उपाध्यक्ष उधव सिहं यादव ने किया। इस दौरान वार्ड सदस्यों के हक व अधिकारों के लिए आक्रोश मार्च निकाला गया। जिसमें मोहनिया प्रखंड वार्ड अध्यक्ष विवेक कुमार, रामानंद मौर्या, नागदेव रविनंदन, गुडडु सिंह यादव, प्रमित कुमार, विनोद कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share This Article