News PR Live
आवाज जनता की

चार बार सुसाइड की कोशिश कर चुका..मौत भी नहीं आ रही, पत्नी के छोड़ जाने से परेशान व्यक्ति, कहा- मेरी पत्नी मुझे वापस ला दो

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। एक पति बार बार सुसाइड करने की कोशिश कर रहा। उसकी पत्नी मायके से नहीं आना चाहती है। इस चक्कर में उसने 4 बार सुसाइड की भी कोशिश की है। हालांकि युवक की जान चारो बार बच गई। पति ने फिर से आत्महत्या की कोशिश की। उनसे वीडियो जारी किया। जिसमें कहा कि मेरी बीवी अपने मायके में दो महीने से डटी हुई है। मैं उससे कह रहा हूं आ जा.. आ जा.. लेकिन वह मेरी सुन नहीं रही।

- Sponsored -

- Sponsored -

मेरी चार साल की बच्ची का भविष्य खराब हो रहा है। ससुराल वाले मेरी पत्नी को भेज नहीं रहे। बहुत परेशान हो गया हूं। चार बार सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं, लेकिन मौत भी नहीं आ रही। पुलिस और प्रशासन भी मेरी बात नहीं सुन रहे।

मामला भोपाल के रेल कोच फैक्ट्री के पास राजेन्द्र नगर का है। जहां इंद्रपाल ने शुक्रवार को फिनाइल पी लिया था। इसके बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया। कुछ देर इलाज के बाद अस्पताल से उसकी छुट्टी कर दी गई। इसके पहले 9 अगस्त को इंद्रपाल ने फांसी लगाने की भी कोशिश की थी। इससे पहले भी इंद्रपाल ने एक बार ऑलआउट का लिक्विड पी लिया था, इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। इसके बाद तालाब में कूदकर जाने देने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया। पत्नी पति की हरकतों से परेशान होकर मायका भाग गई। जिसके बाद से वह वापस नहीं आना चाहती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.