चित्रगुप्त पूजा के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन।

Patna Desk

 

चित्रगुप्त पूजा को लेकर कायस्थ विकास परिषद की रोहतास जिला इकाई की तैयारी इन दिनों जोरों पर है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सासाराम के गौरक्षणी स्थित महावीर स्थान कुराइच में पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर कायस्थ विकास परिषद के कार्यकर्ता तैयारीयों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इस संदर्भ में कायस्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि महावीर स्थान कुराईच में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 नवंबर दिन बुधवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष यम द्वितीय को धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चित्रगुप्त पूजा 11 बजकर 30 मिनट पर आरंभ होगी तथा 2 बजकर 30 मिनट से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके पश्चात शाम 6 बजे संध्या आरती एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थ विकास परिषद की ओर से लोगों के लिए संध्या में लंगर की समुचित व्यवस्था की गई है। जिसमें कायस्थ विकास परिषद लोगों से महाप्रसाद में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह करता है।

TAGGED:
Share This Article