चुनाव में ड्यूटी नहीं करने वालें वर्कर्स की बढ़ेंगी मुश्किलें, दिए गए आदेश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- चुनाव में काम नहीं करने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जाएगा। न सिर्फ उनको नोटिस जारी कर जवाब देना  होगा बल्कि विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को पत्र भी जारी किया जाएगा। जो कर्मी गायब है और आदेश के पालन नहीं कर रहे है उनपर करवाई होगी। बता दे की उनकी सूची भी त्यार की जाएगी

मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि करीब 40 कर्मचारी प्रशिक्षण में नहीं आते थे। इसके अलावा पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान भी तमाम कर्मचारी गैरहाजिर हो गए थे। जिनकी जगह दूसरों को ड्यूटी पर भेजा गया था। चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सोमवार को उनकी सूची बनाई जाएगी। जिसके बाद नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ वेतन रोकने व अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी किया जाएगा। सूची बनने के बाद ही लापरवाह कर्मचारियों की सही स्थिति का पता चल पाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article