परीक्षा को लेकर तनाव में 19 वर्षीय छात्र प्रियांशु ने कि आत्महत्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

अस्थावां थाना क्षेत्र इलाके के काठमांडू मोहल्ले में परीक्षा को लेकर तनाव में चल रहे 19 वर्षीय छात्र प्रियांशु ने आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में मृतक छात्र प्रियांशु के चाचा ने बताया कि रविवार के दिन छात्र का नीट की परीक्षा थी लेकिन परीक्षा देने से पहले ही छात्र ने अपने कमरे में बंद होकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि 1 साल पूर्व भी प्रियांशु कुमार नीट की परीक्षा दिया था। जिसमें वह फेल कर गया था। नीट की परीक्षा को लेकर छात्र तनाव में चल रहा था। फिलहाल छात्र अस्थावां में ही रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।

वही घटनास्थल से परिजनों ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। और मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article