छोटे नाव के सहारे गंगा की तेज धारा में आवागमन कर रहे लोग, जान से खेल रहे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिला प्रशासन की ओर से फिलहाल बाढ़ पीड़ितों के लिए किसी भी तरह के इंतजाम नहीं किये गए हैं। यहां तक कि सरकारी नाव का इंतज़ाम भी बाढ़ पीड़ितों के लिए नहीं किया गया है।

मजबूरन लोग चदरा शेड का छोटा छोटा नाव बनाकर गंगा के तेज धारा में डगमगाते आवागमन कर रहे हैं। जिले के नाथनगर व सबौर प्रखंड में इस नाव का ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। छोटे बच्चे खतरा मोल ले रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नाव नहीं मिला है तो घर या खेत आने जाने के लिए इस नाव का प्रयोग होता है। 3 हजार की लागत से नाव बनाते हैं इसपे 4-5 लोग एक बार मे सवार होते हैं डर रहता है लेकिन मजबूरी है।

रिपोर्ट: श्यामानंद सिंह, भागलपुर

Share This Article