जागृत है भ्रमरपुर मणिद्वीप की दुर्गा माँ,जानिए मां के दरबार की खासियत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मणिद्वीप दुर्गा मंदिर भ्रमरपुर शक्ति की देवी की रूप में जानी जाती है। यहां के लोगों का मानना है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां की आराधना करते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होती है। दुर्गा पूजा के अलावा यहां पर सालों भर भक्तों का तांता लगा रहता है। यहां बांग्ला पद्धति एवं तांत्रिक पद्धति से मां की पूजा होती है। कलश स्थापना के साथ ही प्रतिदिन पंडित यहां पाठ करते हैं। विदित हो कि दुर्गा मंदिर की स्थापना वीरबन्ना ड्योढी के पूर्वज राजा बाबू बैरम सिंह के द्वारा सन 1684 ई. में किया गया था। बाद में सन 1765 ई. में राजा बाबू बैरम सिंह के दोस्त जागीरदार मनोरंजन झा के द्वारा दुर्गा मंदिर को काली मंदिर के पास से स्थान बदलकर वर्तमान जगह पर किया गया। उस समय मंदिर मिट्टी दीवार और फूस से बना हुआ था। सन 1973 ई. में भ्रमरपुर गांव के ग्रामीणों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण किया गया। अभी वर्तमान में भी मन्दिर का गुंबज निर्माण कार्य हो रहा है। आज भी जागीरदार मनोरंजन झा के वंशज गिरिश चंद्र झा के परिवार से कलश स्थापना दिवस यानी पहली पूजा से दशमी पूजा तक सन 1890 ई. से ही प्रत्येक दिन एक बलि दी जाती है।

आज भी ड्योढी वीरबन्ना स्टेट के परिजनों द्वारा अष्टमी तिथि को पहली बलि दी जाती है। मंदिर के अंदर गर्भगृह है, जहां पर कलश स्थापना की जाती है।इस बावत भाजपा नेता इंदु भूषण झा ने बताया कि यहां पर अंग प्रदेश के खगड़िया मधेपुरा, बांका, भागलपुर, बेगूसराय, पूर्णिया, नवगछिया सहित अन्य जिलों से श्रद्धालु खोईछा देने व मनोकामना के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं। पूजा में सभी जाति के लोग शामिल होते हैं।यहां संध्या आरती में एक पूजा से ही लगभग 25 गांव के लोग शामिल होते हैं। दुर्गा मंदिर के पूजा में विद्वान पंडित शशिकांत झा एवं मुख्य आचार्य अभिमन्यु गोस्वामी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। प्रतिमा का विसर्जन दुर्गा मंदिर परिसर में ही बने पोखर में किया जाता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article