News PR Live
आवाज जनता की

जंगल में पकड़ाया प्रेमी जोड़ा, लोगों ने लड़की की मांग में भरवा दिया लड़के के खून से सिंदूर, झील घूमने गए थे..लोगों ने जबरदस्ती दबोचा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में हवेली खड़गपुर स्थित झील पर एक प्रेमी जोड़े के साथ बदसलूकी का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बारे में पता किया गया। तो ये हकीकत में हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित झील का निकला। इस संबंध में जानकारी ली गई तो पता चला कि यह वीडियो 21 अगस्त का है। जब एक लड़का और लड़की हवेली खड़गपुर स्थित झील घूमने गया था।

दोनों के बीच दो महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम मिथिलेश कुमार है। जो बरियारपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी महेश प्रसाद गुप्ता का पुत्र है। जबकि लड़की शामपुर थाना क्षेत्र के बनारसी वासा गांव की रहने वाली है। लड़की हवेली खड़गपुर में रहकर पढ़ाई करती है। वहीं 21 अगस्त को दोनों प्रेमी जोड़ा झील पर घूमने गए थे। जिसके बाद झील पर पहले से मौजूद 6 की संख्या में अज्ञात युवक ने लड़की और लड़के को एक झाड़ी के पास बैठाकर पूछताछ करने लगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसके बाद आरोपियों ने गलत आरोप लगाकर पहले लड़के को पत्थर से उंगली करवाई और फिर लड़की की मांग भरवा दी। वहीं इस मामले में मिथिलेश के चाचा किशोर कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरा भतीजा 21 अगस्त को झील पर गया था। कल इस घटना का वीडीयो वायरल हुआ। तब उसने पूरी बात हम लोगों को बताई। आज सुबह पुलिस भी आई थी और हम लोगों से जानकारी लेकर गई है।

मेरे भतीजे मिथिलेश ने बताया कि एक स्वजातीय लड़की जो बनारसी बासा की रहने वाली है। उसके साथ झील घूमने गए थे। यहां इस तरह की घटना हुई है। दो महीने पहले  उसकी दोस्ती उस लड़की से हुई है। जिसके बाद हम लोगों ने लड़की वालों से संपर्क कर बुलाया और शादी करने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने भी इसमें अपनी सहमति जताई है। शुभ घड़ी देखकर लड़की वाले जैसे और जब चाहें दोनों की शादी करा दी जाएगी। लेकिन जिस तरह से झील पर हजारों लोग रोज घूमने जाते हैं अगर इस तरह की घटना होती है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.