370 जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली यामी गौतम बनी माँ, बेटे को दिया जन्म

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस साल आर्टिकल 370 जैसी सुपरहिट फिल्म करने वाली सभी के दिलो पर राज करने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई है।बता दे एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से दी है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम भी बताया है। जिसके बाद रणवीर सिंह सहित कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।

एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- हम सूर्या अस्पताल के बेस्ट डॉक्टर्स, खासकर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी स्पेशलाइजेशन और कोशिशों ने इस खुशी के अवसर को संभव बनाया। हम माता-पिता बनने की इस खूबसूरत जर्नी पर निकल रहे हैं, हम उत्सुकता से अपने बेटे ‘वेदाविद’ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article