जदयू प्रवक्ता को मिला जान से मारने की धमकी एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर :  चर्चित हत्याकांड धूरी यादव के भाई सह सत्ता पक्ष के जिला जदयू प्रवक्ता शिशुपाल भारती को जान मारने की धमकी दिया है। जहां जिला जदयू प्रवक्ता शिशुपाल भारती ने एसएसपी को आवेदन देकर न्याय की मांग की है,बताया जा रहा है कि जिला जदयू प्रवक्ता शिशुपाल भारती सरोज वाटिका झुरखुरिया रोड विवाह भवन में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था,जहां अपराधियों से सांठगांठ रखनेवाला पीरपैंती लकड़ा कोल के मनोज कुमार यादव ने सरोज वाटिका के समीप कहा कि जिस तरह से आपके भाई धूरी यादव का हत्या हुई थी। उसी तरह आपका हत्या भी किलर को पांच लाख रुपए देकर करवा दी जायेगी।जिला जदयू प्रवक्ता शिशुपाल भारती अपराधियों से सांठगांठ रखनेवाला मनोज कुमार यादव के धमकी भरा शब्दों से जहां दहशत और भयभीत है वहीं एसएसपी से न्याय की मांग करने गये जिला जदयू प्रवक्ता शिशुपाल भारती ने कहा कि एसएसपी ने कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जीरो माईल थाना को हरेक बिन्दु पर जांच करने का आदेश दिया गया है जांच पूरी होते ही बहुत जल्द कारवाई होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article