जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम में 67 फरियादियो ने लगाई फरियाद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -कैमूर, शुक्रवार को जिलाधिकारी, कैमूर के कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। डीएम के जनता दरबार में जिले से कई लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे हुए थे। आयोजित जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 67 आवेदन कर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई की।

डीएम के जनता दरबार मे प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मवत निदान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया डीएम के जनता दरबार में आवेदन मुख्यतः भूमि विवाद, राजस्व आदि विभागों से संबंधित था। गौरतलब है कि डीएम सावन कुमार के द्वारा हर दिन जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के कई प्रखंडों से लोग अपनी समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। और उनके समस्याओं पर जिला पदाधिकारी द्वारा निदान करने की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article