जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए अस्थावां विधानसभा क्षेत्र डॉक्टर संतोष कुमार के सौजन्य से कंबल का वितरण किया गया।

Patna Desk

 

 

NewsPRlive–पहाड़ी इलाकों में लगातार पर बर्फबारी का असर अब नालंदा जिले में धीरे-धीरे दिखने लगा है तभी तो सुबह और शाम के वक्त शरीर में ठिठुरन सी महसूस होने लगती है। इसी कड़ाके की ठंड को देखते हुए अब समाजसेवी भी लोगों की जनसेवा भाव से आगे आने लगे हैं। इसी जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए अस्थावां विधानसभा क्षेत्र इलाके के जमसारी पंचायत के बरहोग गांव में डॉक्टर संतोष कुमार के सौजन्य से पंचायत के 14 वार्ड के 501 लोग के बीच कंबल का वितरण किया गया।

आपको बता दें कि यह कंबल वितरण का कार्यक्रम स्वर्गीय जगदीश प्रसाद के पुण्यतिथि के मौके पर की गई थी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने शिरकत की। इस दौरान विधायक डॉ जितेंद्र कुमार के हाथों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर अस्थावां विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार की अगुवाई में लगातार विधानसभा क्षेत्र में विकास का काम हो रहा है। यही वजह है कि अवस्थावां विधानसभा क्षेत्र आदर्श विधानसभा बनने की ओर अग्रसर है।

अस्थावां विधानसभा क्षेत्र इलाके में रोडो का जाल बिछ चुका है क्योंकि इसके पूर्व इस विधानसभा का बिंद प्रखंड भौगोलिक दृष्टिकोण से कई भागों में बटा हुआ था। आज यहां सड़कों की इतनी कनेक्टिविटी हो गई है प्रखंड मुख्यालय जाने में लोगों को सहूलियत हो चुकी है। यह इलाका नदियों से भी गिरा हुआ है यहां का सिंचाई का मुख्य साधन नदी है और यहां जीविका का मुख्य साधन कृषि है इसीलिए इसको पूरी तरह से व्यवस्थित करना हमारा परम कर्तव्य था और उसमें हम काफी सफल भी हुए हैं।

Share This Article