जलजीवन हरयाली के तहत लगाए तीस विशाल पेड़ों को कुछ लोगों ने का’ट डाला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर भीरर्खूद पंचायत के उदाडिह गांव में केसवा पोखर के चारों ओर बने जलजीवन हरियाली के तहत मनरेगा द्वारा 15 साल पुर्व लगे वृक्ष को गांव के असमाजिक अज्ञात तत्वों के वृक्ष काटने का मामला प्रकाश मे आया है। इस मामले मे भीरर्खूद पंचायत के सरपंच उदित नारायण मंडल ने बताया कि एक तरफ बिहार सरकार जलजीवन हरियाली के तहत मनरेगा योजना के तहत पंचायत मे वृक्ष लगाया जा रहा हैं।

वहीं हमारे भीरर्खूद पंचायत के केसवा पोखर के चारों ओर मनरेगा योजना के तहत 15 साल पुर्व वृक्ष लगाया गया था। जो आज विशाल वृक्ष होने पर गांव के असमाजिक तत्वों के द्वारा देररात काटे जा रहे। जिसमें केसवा पोखर के चारों ओर मे लगे लगभग तीस विशाल वृक्ष काट दिये गए हैं।

इसको लेकर स्थानीय पदाधिकारी सीओ शंभुशरण राय,मनरेगा पदाधिकारी राजीव कमल , विडिओ मनोज कुमार मुर्म एंव थानाध्यक्ष लालबहादुर को दुरभाष सुचना दे दि गई हैं।वहीं इस घटना से पदाधिकारियों मे हडकंप मचने पर घटना कि छानबीन मे जुट गई हैं।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article