बिहार में ट्रिपल मर्डर से मचा कोहराम, घर में सो रहे पति-पत्नी और बच्चों की हत्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गयी है। बेगूसराय में घर में सोयी अवस्था में पति-पत्नी और दो बच्चों को बदमाशों ने चाकू से गला रेत दिया और एसिड डाल दिया। इस घटना में पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

ये पूरी घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव की है। इस घटना में नागो महतो के 40 वर्षीय पुत्र संजीवन महतो, उनकी पत्नी संजीता देवी और 10 साल की बेटी सपना कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना में गंभीर रूप से 7 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article