जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत, 37 लोग बीमार, 15 की गई आंखों की रोशनी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के छपरा से है। जहां जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा कि गुरुवार शाम को जहरीली शराब पीने से पहले दो की मौत हुई। वहीं जिनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनकी भी पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसका अलावा तीन और लोगों की मौत हुई। वहीं 37 लोह अभी भी इलाजरत हैं। कुछ कहा नहीं जा सकता। 15 लोगों की आंखों की भी रोशनी जा चुकी है।

घटना मकेर और भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो भाथा और भाथा नोनिया टोला की है। मृतकों की पहचान मकेर थाना क्षेत्र के भाथा नोनिया टोला निवासी कांशी महतो का 55 साल के पुत्र कमल महतो है। दूसरा मृतक भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो भाथा निवासी पारस महतो का 35 साल का पुत्र चंदन महतो की पहले जान गई थी।

जिसके बाद फिर पटना रेफर करने के बाद सकलदीप महतो के पुत्र ओम नाथ महतो, चंदेश्वर महतो, राज नाथ महतो, धनी लाल महतो, सकलदीप महतो की मौत ही गई है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बिहार में शराबबंदी होने के बाद भी इतनी ज्यादा मौतें हो रही है।

Share This Article