चलती चार पहिया वाहन का फटा टायर, आधा दर्जन यात्री घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर:  चलती चार पहिया वाहन का टायर फट गया और इस घटना में वाहन में बैठे आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बताई जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के पुसौली ग्रिड गेट के पास एक ट्रेवलर्स वाहन का चक्का फट गया। जिससे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और इस घटना में मिना कुमारी पति नवल किशोर, निभा कुमारी पति सोनु कुमार, तानबी कुमारी पिता सोनू कुमार, अनुप कुमार पिता सुदर्शन कुमार श्रीवास्तव,शिवानी कुमारी पिता सोनू कुमार और नवल किशोर सभी भोजपुर जिला के मालाऊर गांव के रहने वाले गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए मोहन या अनुमंडली अस्पताल ले जाया गया। मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती कर चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article