News PR Live
आवाज जनता की

जहर खिलाकर नवविवाहिता की हत्या, बुलेट नहीं दिया तो ससुरालवालों ने उतार मौत के घाट, पिछले साल हुई थी शादी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के भोजपुर से है। जहां दहेज की लालच में ससुरालवालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा कि बहू को जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के हवेलीपुर गांव की है। लड़की की शादी 2021 में हुई थी। जिसके बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

मायके ने आरोप लगाया है कि दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर आठ दिन पूर्व यानी 5 अगस्त को नवविवाहिता को जहर खिला दिया था। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान उज्जवल कुमार सिंह की 24 वर्षीया पत्नी सोनम कुमारी के रूप में हुई है। मृतका का भाई सुशांत कुमार ने उसके ससुराल वालों पर जहर खिलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया

साल 2021 के 19 मई को दहेज में एक पल्सर बाइक एवं कुछ कैश रुपये के साथ बेटी की खुशी के लिए जरूरतमंद समान देकर पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी। शादी के 6 महीने बाद से ही उसके पति व ससुराल वालों द्वारा दहेज में पल्सर गाड़ी की जगह बुलेट और पांच लाख रुपए की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट किया जाता था एवं उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था। जिसको लेकर परिजन द्वारा उसके ससुराल जाकर कई बार मामला को समझाया गया और उनके द्वारा बताया जाता था कि अब सब ठीक रहेगा इसके बाद परिजन उसे एक माह पूर्व वापस अपने घर ले आए थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.