जाते जाते क्या बोल गए चिराग पासवान,NDA पूरी तरह से एकजुट है, साथ मिलकर सरकार बनाएंगे…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी के सभी पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर अपना सौ फीसद एनडीए गठबंधन को दिया है। बता दे की  तरह तरह के कयासों के बीच चिराग ने स्पष्ट किया है कि बिहार की जनता ने एनडीए को अपना जनादेश दिया है ऐसे में जिस तरह से साथ मिलकर चुनाव लड़े हैं उसी तरह से साथ मिलकर सरकार भी बनाएगे।

दिल्ली रवाना होने से पहले चिराग पासवान ने कहा है कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है इसमें कहीं कोई शक नहीं है। हमलोगों के लिए उत्साह की बात है कि एक नए नाम के साथ पार्टी के नए सिबंल को कम समय तक घर घर पहुंचाना बड़ी बात थी लेकिन लोगों ने बहुत कम समय में मुझे और मेरी पार्टी के तमाम सांसदों को अपना भरपूर प्या दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि यह एनडीए को मिला जनादेश है। साथ मिलकर चुनाव लड़े और साथ मिलकर ही सरकार बनाने जा रहे हैं। इंडी गठबंधन से ऑफर मिलने के सवाल पर चिराग ने कहा कि इंडी गठबंधन उनसे क्यों संपर्क करेगा। तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि मोदी फैक्टर खत्म हो चुका है, इसपर चिराग ने कहा कि चार सीट जीतकर तेजस्वी को इतना घमंड किस बात का हो गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article