News PR Live
आवाज जनता की

जाली नोट के साथ पकड़े गए दो लोग, 11 लाख 66 हजार 7 सौ 50 रुपये की नोट मिली, आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के सीतामढ़ी से है। जहां पुलिस ने फिर से लाखों रुपय़े के जाली नोट बरामद किए हैं। इसके साथ ही युवक ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बता दें कि पुलिस को कुल 11 लाख 66 हजार 7सौ 50 रुपये की जाली नोट बरामद हुई है। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि, बाइक सवार दो युवक जाली नोट लेकर खड़का से सीतामढ़ी शहर में जाने वाला है।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिस पर त्वरित करवाई करते हुए एसपी ने निर्देश पर नानपुर थानाध्यक्ष राकेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी और जांच का आदेश दिया गया। जहां एक बाइक पर दो सवार व्यक्ति आ रहा था। दोनो युवक पुलिस की गाड़ी देख भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पुलिस बल के सहयोग से गाड़ी समेत दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जहां बारी-बारी से दोनों युवकों की तलाशी ली। इस दौरान नेयाज अहमद प्लास्टिक के झोला में 1166750 (गयारह लाख छियासठ हजार सात सौ पचास) रुपये जो अखबार से ढका हुआ था और एक होण्डा कंपनी की बिना नम्बर की बाइक के साथ एक मोबाइल बरामद किया गया है।

जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी वारिस मियां और दरभंगा जिला के जाले थाना के रेवढा निवासी नेयाज अहमद के रूप में कई गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.