जीजा के साथ अफेयर – भाई ने किया विरोध तो बहन ने उतार दिया मौत के घाट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बहन ने अपने भाई को ही मौत के घाट उतार दिया, दरअसल मुजफ्फरपुर में अवैध संबंध का विरोध करने पर बहन ने अपने ही भाई की हत्या कर दी. बताया गया की महिला का अफेयर अपने जीजा से चल रहा था, जिसका पता जब इसके भाई को चला तो उसने विरोध किया, इसके कारण महिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी और शव को जला दिया. घटना बीते 23 जुलाई की है, पूरा मामला कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहा खरगी गांव का है. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बहन कोमल गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है.

इस मामले में DSP पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 जुलाई को कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहा खरगी गांव में एक युवक की हत्या कर उसके शव को जलाने का मामला सामने आया था। मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पति के बहनोई और भाई पर घर से निकालने का भी आरोप लगाया है. छानबीन के दौरान हत्या के कई सुराग मिले। जांच के दौरान मृतक की बहन कोमल कुमारी शक के दायरे में आ गई. पूछताछ करने पर कोमल ने स्वीकार किया कि उसका अपने जीजा से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके कारण वह अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। भाई रितेश कुमार इस प्रेम प्रसंग का विरोध करता था. इसके बाद अपने भाई को रास्ते से हटाने के लिए कोमल ने अपने प्रेमी जीजा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी थी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बताया गया की हत्या के बाद दोनो ने शव को जला दिया. फिलहाल पुलिस महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया और अन्य पांच आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article