जीटी रोड पर खड़े चार पहिया वाहन में पीछे से ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक यात्री घायल।

Patna Desk

 

जीटी रोड पर खड़े एक चार पहिया वाहन में पीछे से ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इस घटना में चार पहिया वाहन पर बैठक सवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वाहन में सवार अन्य लोगों के माध्यम से घायल हुए यात्री को इलाज के लिए अस्पताल ले ले जाया गया। घायल उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत बलुआ थाना क्षेत्र के महुआरी गांव का रबिंद्र तिवारी का पुत्र विकास तिवारी बताया जाता है। यह घटना कैमूर जिले के कुदरा थाना अंतर्गत बिहार बिज निगम के पास एनएच दो पर की है।

जहां बुधवार की शाम खड़ा चार पहिया वाहन में ट्रेक़्कर ने पीछे से टक़्कर मार दिया। इस घटना में वाहन में बैठा एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल सवारी को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लव जाया गया। जहां घायल को भर्ती के चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा था। कुछ देर के बाद जब घायल हुए युवक की हालत बिगड़ने लगी। तो चिकित्सकों द्वारा घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। ।

Share This Article