News PR Live
आवाज जनता की

राजद सुप्रीमो की हालत नहीं है ठीक, पड़ रही ऑक्सीजन की जरूरत, दो दिनों से पारस में हैं भर्ती

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। राजद सुप्रीमो लालू यादव के सीढ़ियों से गिरने के बाद हालत बार बार बिगड़ रही, फिर स्थिर हो रही है। उनको ऑक्सीजन की भी जरूरत पड़ रही है। बता दें कि वह पहले से शुगर समेत कई बीमारियों से ग्रस्त हैं। वह सोमवार की सुबह साढ़े तीन बजे पटना के पारस हॉस्पिटल में लाया गया और वे लगातार पारस में भर्ती हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

उनके दाहिने कंधे की हड्डी में हेयर लाइन फ्रैक्चर हो गया। कमर में भी चोट लगी थी। हालांकि, प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें कंकड़बाग स्थित अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब उन्हें फिर से पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। लालू प्रसाद यादव को देर रात लगभग 3:30 बजे पारस अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। लालू की बेटी रोहिणी ने तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि मेरे पापा मेरे हीरो.. उन्होंने लिखा है कि मेरे पापा मेरे हीरो हैं। हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति। इसके साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ के लिए कामना करने की भी बात कही है।

कंधे में लगी चोट के कारण उनकी हालत थोड़ी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया है। जहां उनकी पहले की बीमारियों को ध्यान में रखते हुए उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि वे किडनी, हार्ट, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रस्त हैं। उनकी कमजोरी भी बढ़ गई है। उनकी उम्र 75 साल है और कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त रहने के कारण ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण रखना पड़ता है। किडनी के मरीज की सेहत स्थिर रखने के लिए यह जरूरी होता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.