News PR Live
आवाज जनता की

जेल में कैदी की मौत से हड़कंप, घरवालों का आरोप- जहर देकर मारा गया

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। दरभंगा जिले के मंडल कारा में रविवार की सुबह एक कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जिसके बाद जेल प्रशासन ने प्राथमिक इलाज के बाद कैदी प्रभाष चंद्र यादव को बेहतर इलाज के लिए DHCH के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

साल 2018 में जमीनी विवाद में औझौल गांव निवासी सुनील सिंह की हत्या कर दी गई थी। प्रभाष चंद्र यादव पर इसी हत्या का आरोप था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन की मिलीभगत से प्रभाष चंद्र यादव को खाने में जहर देकर मार दिया गया। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएमसीएच परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर दी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.