जोकिया पंचायत पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, लोगों ने सुनाई अपनी समस्याएं

PR Desk
By PR Desk

मनोहर कुमार

बेगूसराय। सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे के क्रम में आज भगवानपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित जोकिया पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान बाइक से ही गिरिराज सिंह पूरे क्षेत्र में घूमते रहे तथा लोगों की समस्याओं को सुना। समस्याओं को देखते हुए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि उक्त बांध को काटा गया था तो कुछ लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि स्वाभाविक तरीके से ही यह बांध टूटी है । फिलहाल गिरिराज सिंह ने कहा कि यह जांच का विषय है अगर जानबूझकर बांध को काटा गया होगा तो उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की तारीफ की

गिरिराज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं एवं जिला प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की। सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि आपदा की घड़ी में भाजपा के कार्यकर्ता एवं जिला के वरीय पदाधिकारी से लेकर छोटे पदाधिकारियों तक सभी ने दिल लगाकर काम किया एवं लोगों की समस्याओं का निवारण किया, इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं।

Share This Article