झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर लोकसभा में उठी मांग, हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। झारखंड के गोड्डा से भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने शून्यकाल के दौरान राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचायती राज व्यवस्था में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार को कमीशन मिल रहा है। ऐसे में सरकार को इस मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना का बहाना बनाकर झारखंड में पंचायत चुनाव नहीं कराना चाह रही है। पंचायतों को अधिकार देने वाले कानूनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पंचायत चुनाव को लेकर कोरोना महामारी का बहाना बनाया जा रहा है, जबकि झारखंड के पड़ोसी के राज्यों बिहार और पश्चिम बंगाल में कोरोना काल में भी पंचायत चुनाव कराये गये। निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि झारखंड में पंचायती राज व्यवस्था में भ्रष्टाचार चरम पर है और राज्य सरकार को कमीशन मिल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को सीबीआई जांच करानी चाहिए और झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

 

Share This Article