कांग्रेस ने भारत का भविष्य अंधेरे में डुबोया, राजद के साथ मिलकर बिहार को बर्बाद किया : प्रो. रणबीर नंदन*

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- पूर्व विधान पार्षद और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. रणबीर नन्दन ने आज कांग्रेस और राजद को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने भारत का भविष्य अंधेरे में डुबोया है। जबकि बिहार में राजद और कांग्रेस ने मिलकर बिहारियों को डेढ़ दशक पीछे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि परिवारवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, चाटुकारिता और अदूरदर्शिता की पर्याय बनी रही कांग्रेस के पास कुछ भी ऐसा नहीं है, जिसे वो भारत के भविष्य को सुदृढ़ बनाने का प्रयास करती।

 

पटना मीडिया सेंटर में आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस का दावा है कि एम्स की स्थापना पंडित नेहरु ने की। सही बात है। लेकिन आजादी के बाद पंडित नेहरु को एम्स के लिए सोचने में 9 साल का वक्त लगा। इसके बाद कांग्रेस की सरकारें बनती रहीं, लेकिन एम्स की स्थापना पूरे देश में हो सकती है, यह किसी कांग्रेस सरकार की समझ में नहीं आया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लाल किले की प्राचीर से ‘प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना’ के तहत देश में एम्स जैसे और नए संस्थान बनाने की बात की। अगले तीन सालों में देश के पिछड़े राज्यों में ये एम्स बनने थे। भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, पटना, रायपुर और ऋषिकेश को इसके लिए चुना गया। 2004 से 2014 तक सिर्फ एक एम्स वो भी सोनिया गांधी के चुनाव क्षेत्र रायबरेली में घोषित कर सके। हालांकि वह भी बना 2018 में मोदी सरकार में ही।

 

प्रो. नंदन ने कहा कि इसके बाद जब देश में मोदी सरकार आई तो एम्स की बड़ी श्रृंखला शुरू की गई। आज देश में 23 एम्स हो चुके हैं। अब बात करें शिक्षा के स्तर की तो 2014 में मोदी सरकार से पहले देश में 16 आईआईटी, 13 आईआईएम, नौ ट्रिपल आईटी और 75 वैसे शैक्षणिक संस्थान थे जो राष्ट्रीय महत्व के हैं। आज की तारीख में 23 आईआईटी, 20 आईआईएम, 25 आईआईआईटी और 149 राष्ट्रीय महत्व के संस्थान हैं। यह भाजपा का विकास मॉडल है जो हर हाल में विकास ही देखता और सबका विकास।

 

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के युवराज कहें या शहजादा, सीट के लिए तरस रहे हैं। कांग्रेस देश को बांटने वाली पार्टी है, देश को तोड़ने वाली पार्टी है, अपने चुनावी और निजी हितों के लिए राष्ट्र हितों से समझौता करने वाली पार्टी है।

 

प्रो. नंदन ने कहा कि कांग्रेस की नीति ने देश के बहुसंख्यक समुदाय के साथ तो दोहरा रवैया अपनाया ही है, कांग्रेस ने अपने राजनीतिक साथियों को भी बखूबी नीचा दिखाया है। आज कांग्रेस बिहार में राजद के रहमोकरम पर चल रही है, जिसका खुद भी लोकसभा में अभी कोई सांसद नहीं है। उन्होंने कहा कि ओबीसी, दलितों का आरक्षण तुष्टिकरण की भेंट चढ़ा देने वाली कांग्रेस आज अपने सबसे खराब राजनीतिक दौर में पहुंच गई है।

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में गरीबों की सेवा, वंचितों को सम्मान मिलता है। किसान व नारी शक्ति को नई ऊर्जा प्रदान की गई है। भारत की अमृत पीढ़ी का सशक्तीकरण हुआ है। सभी को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई गई है। तकनीक के क्षेत्र में भारत ‘शक्तिमान’ बन रहा है।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article