ट्रैकमैन पद पर कार्यरत रेल कर्मी की हत्या,पानी वाले हौज में शव को डाला फिर ऊपर से छिड़का नमक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

गया: बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रेल कर्मी की हत्या कर पानी वाले हौज में शव को डालकर और शव के ऊपर नमक छिड़क कर साक्ष्य को छुपाने का मामला प्रकाश में आया है। इस तरह से रेलकर्मी की नृसंस हत्या की गई है। दरअसल, हत्या के बाद साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को उसके सरकारी आवास के पानी वाले हौज में डालकर उस पर नमक छिड़क दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइंस थाना, रेल थाना और आरपीएफ़ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

दरअसल, यह मामला गया शहर के इंस्पेक्टर रेलवे कॉलोनी के कर्मचारी आवास संख्या 416 की है। जिसमें अभियांत्रण विभाग के एक रेल रेलकर्मी संजय कुमार सिन्हा रहते थे। जिनकी नृसंस हत्या कर दी गई है। संजय कुमार सिन्हा ट्रैकमैन पद पर कार्यरत थे, जो अपनी टीम के मेट भी थे। जिनकी शव रेल कर्मचारी आवास के हौज से ढके हुए अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रेलवे सूत्रों की माने तो मृत रेलकर्मी ने 25 अप्रैल को ड्यूटी करने के बाद छुट्टी लेकर पटना चले गए थे। बताया गया कि पटना से लौटने के बाद उनकी हत्या सरकारी आवास में कर दी गई और लाश को आवास के ही पानी वाले हौज में बोरे में रखकर उस पर नमक छिड़क दिया गया। हत्या किस कारण से हुई और हत्या के पीछे किसका हाथ हो सकता है। इसका पता पुलिस लगा रही है। बताया जा रहा है कि संजय कुमार सिन्हा जब दो दिन से अपने काम पर नहीं जा रहे थे, तो इस बात का पता लगाने की कोशिश में सरकारी आवास पर कोई गया। जब आवास में खून के धब्बे और कुछ दुर्गंध लगी तो शक हुआ और इसके बाद बात फैल गई। इसके बाद पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू कर दी

मृत रेलकर्मी संजय कुमार सिन्हा के बारे में लोगों ने बताया कि वे दो शादी कर रखे हैं। दोनों पत्नी से संतान भी हैं। संजय के बारे में लोगों का कहना था कि दोनों पत्नियों और उनके बच्चों की देखभाल किया करता था। स्थानीय लोगों के अलावा उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों की मानें तो संजय कुमार सिन्हा शराब के काफी शौकीन थे। एक बार शराब सेवन करने के मामले में हिरासत में जा चुके थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article