डीएम के जनता दरबार में 59 फरियादियों ने लगाया फरियाद, डीएम ने सबकी सुनी।

Patna Desk

*डीएम के जनता दरबार में 59 फरियादियों ने लगाया फरियाद, डीएम ने सबकी सुन

कैमूर जिले में शुक्रवार को समाहरणालय में डीएम सावन कुमार की जनता दरबार में 59 फरियादियों ने फरियाद लगायी। इस दौरान डीएम सावन कुमार ने सभी फरियादियों की फरियाद सुनी और इससे निबटारे के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। बता दें कि हर दिन डीएम सावन कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया जाता है और इसको लेकर काफी संख्या में जिले से लोग पहुंचते हैं और डीएम से अपनी फरियाद लगाते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम में 59 आवेदन प्राप्त हुए । ज्यादातर मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। जिला पदाधिकारी द्वारा स्वयं एक-एक आवेदक के पास जाकर उनकी समस्याओं को सुना गया और आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनता दरबार के समय उप विकास आयुक्त सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article